मै आपको छोटी सी बात बताना चाहता हु जिससे राजस्थान राज्य मे दहनिये स्थिति पैदा हो रही है उसका सायद समाधान हो सके आजकल हम देखते है राजस्थान के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में घटता छात्रों का नामांकन हमारी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। सरकार शिक्षा पर पैसे भी खर्च कर रही है और अनेक शिक्षा सम्बंधित कार्यक्रम चलाकर भी शिक्षा जगत मे सफलता नही मिल रही है फिर भी हम गहराई से देखें तो प्रदेश में सरकारी नियंत्रण में दी
जा रही शिक्षा के समय के साथ नहीं चलना है।
आज की परिस्थितियों और नौकरियों में जिस तरह से अंग्रेजी और कंप्यूटर का बोलबाला हो रहा है उसे देखते हुए अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेज रहे हैं। सक्षम लोगों के लिए तो यह सब आसान है, लेकिन गरीब परिवारों के लिए अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाना संभव नहीं है। राज्य सरकार को चाहिए कि वह सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू कराए। इस दिशा में होती देरी प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में पीछे करती जाएगी। इसलिए मेरी आप सभी से विनती है है की इस सन्देश को इतना फेलाओ की , ये सन्देश आम आदमी से होते हुए सरकार के कानो तक पहुँच सके और उनकी अक्ल के दरवाजे खोल सके ..........धन्यवाद !!!! योगेन्द्र सिंह तिहावली